फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे देने जा रहा है बड़ा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 29 राज्यों की राजधानियों को मार्च से पहले रेलवे मार्ग से कटड़ा से जोड़ा जाएगा। देशभर में मौजूद श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने विशेष बातचीत में बताया कि करीब एक दर्जन नई ट्रेनें मार्च से पहले कटड़ा से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


अगले तीन साल में घाटी को भी पूरे देश के साथ रेल मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। कटड़ा से उधमपुर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने बताया कि कटड़ा के लिए नई ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा कई सालों से चल रही है।

सरकार बदलने के बाद भी रेलवे विभाग ने कटड़ा से अधिक से अधिक ट्रेनों को चलाए जाने का काम जारी रखा है। कटड़ा को देश के लगभग सभी राज्यों से जोड़ने का प्रयास है। जो ट्रेनें पहले से प्रस्तावित हैं, उनमें से अधिकतम ट्रेनें चला दी गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

घाटी तक रेल पहुंचाने का काम प्रगति पर

जो प्रस्तावित ट्रेनें बाकी हैं, उन्हें भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। कटड़ा के बाद उधमपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लेने के दौरान उन्होंने बताया कि घाटी तक रेल पहुंचाने का काम चुनौतियों से भरा है।

वर्ष 2017 में कटड़ा से बनिहाल तक ट्रेन पहुंचाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस ट्रैक पर चालीस सुरंगें तैयार की जा रही हैं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई बार ट्रेन सेवा ठप हो जाती है। कश्मीर से लेकर जम्मू तक प्राकृतिक आपदा के कारण रेल सेवा कई बार प्रभावित हुई है।

ऐसा मुंबई, दिल्ली आदि क्षेत्रों में भी होता है। रेलवे इसके लिए वचनबद्ध है कि श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के बाद रेल सेवा घाटी से भी जुड़ जाए।
विज्ञापन

जम्मू में होगा डीआरएम कार्यालय

आतंकवाद ग्रस्त जम्मू कश्मीर में सुरक्षा पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जीआरपी और आरपीएफ का आपस में बेहतर तालमेल है। सुरक्षा पुख्ता है और सुरक्षा उपकरणों की कमी को भी पूरा किया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरा हो या फिर एक्सरे मशीन। उन्हें बदलने या रखरखाव के सभी प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दी जाएगी। उनके साथ फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम एनसी गोयल भी मौजूद थे।

चेयरमैन ने डीआरएम कार्यालय की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि जम्मू में ही अगला कार्यालय मल्टी फंक्शनल व्यावसायिक केंद्र में खुलेगा। उनके अनुसार डीआरएम कार्यालय बडगाम या घाटी के किसी भी केंद्र में नहीं खुलेगा। जम्मू में इसे खोलने की मंजूरी दी गई है।

जम्मू रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए वेटिंग रूम व अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। उधमपुर और जम्मू के बीच नई डीएमयू भी जल्द ही शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें