डोडा। जिला प्रशासन की ओर से सामुदायिक हाल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ आयुक्त डॉ. सागर दतात्रेय ने किया। इस अवसर पर डीडीसी चेयरमैन धनअंतर सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मेले में विभिन्न ने स्टाल लगाकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की।
डीसी ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर अपना कारोबार शुरू करें। युवाओं को जागरूक करने के लिए मिले का आयोजन किया गया है, जिसमें 280 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसमें एनएचआईडीसीएल, एलआईसी, एचडीएफसी बैंक, रॉयल इन्फील्ड आदि में योग्यता के अनुसार पद भरे गए हैं। मेले में लगभग दो हजार युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। मौके पर ही 45 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान एडीसी किशोरी लाल शर्मा, सीपीओ पुरूषोत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।