रियासी। हाई स्कूल पनासा में इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन की ओर से गांधी ग्लोबल फैमिली के सहयोग से एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में जारी निर्देशो के बारे में बता कर उनका पालन करने की अपील की गई। नोडल अफसर रविंद्र कुमार पंडिता ने लोगों से शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इसके अलावा शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए योग करने के साथ पोष्टिक एवं ताजा आहार लेने पर जोर दिया। लाइजिंग अफसर डॉक्टर गौरी करलूपिया व डॉक्टर दिलावर खान ने टीम के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। गांधी ग्लोबल फैमिली के सलाहकार तारिक भट्ट ने भी विचार रखे। इस दौरान सरपंच बाल कृष्ण, पंच मोहम्मद शरीफ, राधा शर्मा स्कूल के हेडमास्टर राकेश मेंगी आदि मौजूद रहे।