फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में फिर तनावपूर्ण हालात, 27 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख के कारगिल में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन


ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कारगिल के जीएम पोर और सलिस्कोट गांव के लोगों के बीच एक ज़मीन के टुकड़े को लेकर पहले बहस देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

शिया समुदाय गुटों में हुई झड़प

भूमि विवाद को लेकर शिया समुदाय के दो गुटों के बीच जबरदस्त झड़प हुई। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाए जिसके नतीजे में कई लोग घायल हुए। घायलों को कारगिल के जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद अफज़ल के अनुसार इस भिड़ंत में 27 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया और उन्हें चिकित्सा प्रदान की गई। अफजल के अनुसार घायलों की हालत स्थिर है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।
विज्ञापन

कंगन में पेट्रोल टैंकरों पर पथराव

ईद-उल-फितर पर इस्राइल विरोधी प्रदर्शनों के बीच जम्मू से लेह जा रहे टैंकरों पर भी प्रदर्शनकारियों ने अपना

गुस्सा उतारा। जम्मू के नंबर वाले टैंकरों को देखकर कंगन में दस टैंकरों पर प्रदर्शनकारी युवकों ने पथराव किया।

इससे टैंकर जेके02एआर 5528 का चालक राकेश कुमार घायल हो गया। इसके अलावा जेके02 एजू 8161 का चालक भी पथराव की चपेट में आने के बावजूद बाल बाल बच गया।

पेट्रोल टैंकर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन शर्मा ने पथराव से दस टैंकरों के शीशे तोड़ने के साथ अन्य नुकसान होने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें