महबूबा के मंत्रिमंडल में 24 सदस्य होंगे। पीडीपी और भाजपा दोनों ही पार्टियों के 8-8 कैबिनेट मंत्री और 4-4 राज्य मंत्री होने की संभावना है। भाजपा के दो राज्यमंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। शपथ लेने वाले मंत्रियों को देर रात सूचना दे दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों के पास विभाग भी पुराने ही रहेंगे। पीडीपी के पास गृह, वित्त, राजस्व, कानून एवं न्याय तथा शिक्षा रहेगा तो भाजपा के पास शहरी विकास, पीडीडी, स्वास्थ्य, पीएचई, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का जिम्मा होगा।
सूत्रों ने बताया कि पीडीपी की ओर से किसी भी पुराने चेहरे को नहीं बदले जाने के संकेत हैं, जबकि भाजपा कोटे में एक राज्यमंत्री रहे विधायक को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। इनके स्थान पर एक नए चेहरे को जगह मिल सकती है। एमएलसी अशोक खजूरिया और सुचेतगढ़ विधायक शाम लाल चौधरी का नाम चर्चा में है। इसके साथ ही भाजपा अपने पुराने चेहरों में से कुछ के मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है।
संभावित मंत्री
भाजपा : डा. निर्मल सिंह, चंद्रप्रकाश गंगा, बाली भगत, सुखनंदन कुमार, चौधरी लाल सिंह, सज्जाद गनी लोन, शेरिंग दोरजे, अब्दुल गनी कोहली, प्रिया सेठी, सुनील शर्मा
पीडीपी : डा. हसीब द्राबू, अब्दुल रहमान वीरी, नईम अख्तर, अल्ताफ बुखारी, अब्दुल हक खान, चौधरी जुल्फिकार अली, सईद बशारत बुखारी, मोहम्मद अशरफ मीर, आसिया, गुलाम नबी लोन, जावेद मुस्तफा मीर, अब्दुल मजीद पाडर, इमरान रजा अंसारी