कोविड महामारी के बीच दरबार के साथ कर्मचारियों का श्रीनगर जाने का सिलसिला शुरू होगा। परिवहन विभाग से कुल 24 कर्मचारी श्रीनगर जाएंगे। इसमें 13 कर्मचारी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय जबकि 11 कर्मचारी जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से होंगे।
विज्ञापन
वहीं ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय जम्मू में 17 कर्मचारी रहेंगे, जबकि जेकेआरटीसी के सात कर्मचारी जम्मू में रहेंगे। इसको लेकर परिहवन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
कारगिल और जम्मू के बीच 46 लोगों को किया एयरलिफ्ट
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा आवाजाही होने के कारण कारिगल से जम्मू और जम्मू से कारिगल के बीच 46 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। मुख्य समन्वयक कारगिल कूरियर आमिर अली ने कहा, कूरियर सेवा में 46 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया। एएन 32 कारगिल कूरियर में 10 लोगों को कारगिल से जम्मू ले जाया गया, जबकि जम्मू से कारगिल के लिए 36 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया था।
अली ने कहा कि 62 यात्रियों को सोमवार को और 44 को कारगिल और श्रीनगर के बीच मंगलवार को एयरलिफ्ट किया गया था। बर्फ और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह मार्ग 1 जनवरी से बंद था। इस दौरान कारगिल, लेह, श्रीनगर, जम्मू और चंडीगढ़ के बीच हजारों यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया था।