फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में 2350 शिक्षकों के पद खाली

Sun, 08 Feb 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग स्थित सरकारी स्कूलों में लगातार शिक्षकों की कमी बढ़ रही है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। कई जिलों में तो अब लोगों ने शिक्षकों के पद भरने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। प्रत्येक वर्ष नए आरईटी शिक्षक नियुक्त करने के बाद भी वर्तमान समय में जम्मू संभाग के दस जिलों में 2350 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


कई स्थानों पर तो सौ विद्यार्थियों पर केवल दो ही शिक्षक नियुक्त हैं। सबसे ज्यादा रियासी जिले 450 शिक्षकों के पद खाली हैं। उधमपुर में 250, कठुआ में भी 300 के करीब पद खाली हैं। इसी तरह से किश्तवाड़, डोडा, राजोरी, पुंछ जिलों में भी पद खाली हैं। कुछ दिनों के बाद आठवीं व दसवीं की बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ होने वाली हैं और शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में अभी तक सिलेबस ही पूरा नहीं हो पाया है।

अभिभावकों ने शिक्षक नियुक्त करने की मांग को जिला प्रशासन के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।  डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन सिमरन दीप सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग स्टाफ की कमी को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और इसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें