फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिब में ग्रामीणों ने पकड़ा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। जिब क्षेत्र के नालियां गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ कर वाइल्ड लाइफ के हवाले कर दिया। ग्रामीणों को सुबह के समय तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ नजर आया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर उसे पकड़ा और जम्मू से आई वाइल्ड लाइफ की टीम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोगों ने पेड़ पर तेंदुए को देखा। इस गांव में हड़कंप मच गया। कुछ युवा लाठियां लेकर घरों से बाहर निकल आए। साथ ही इसकी सूचना रैंबल पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जम्मू में वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचित किया। वहीं पेड़ के नीचे ग्रामीणों की बढ़ती संख्या को देखकर तेंदुआ घबरा गया और गांव की तरफ भागने लगा। वहीं उसके पीछे कुछ कुत्ते लग गए। बाद में तेंदुआ एक स्थान पर बने गड्ढे में छिप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाल डाल कर तेंदुए को पकड़ लिया। लेकिन जाल के अंदर फंसे तेंदुए को काबू करना मुश्किल था। इसी बीच जम्मू से वाइल्ड लाइफ की टीम पिंजरा लेकर पहुंच गई। वाइल्ड लाइफ की टीम ने सबसे पहले तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। उसके बेहोश होने के बाद उसे पिंजरे में डाला गया। टीम तेंदुए को जम्मू ले गई। जब तेंदुए जाल में फंसा था तो कुछ ग्रामीणों ने लाठियों से वार किया था, जिस कारण तेंदुए को गंभीर चोटें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें