फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 28 जम्मू कश्मीर के छात्र हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सुपर-28 जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को बुधवार को नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में सम्मानित किया गया। इन छात्र-छात्राओं ने जेईई के लिए क्वालिफाई किया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जुल्फकार अली ने रियासत में समय माकूल न होने के बावजूद उनकी कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं के लिए कोटा बढ़ाने के साथ ही इस सत्र के लिए सौ छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग दिलाए जाने की बात कही। इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले साल से सौ छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग पर सहमति जताई। कहा कि सरकार उनकी कोचिंग पर दो लाख रुपये प्रति छात्र व्यय करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पेट्रोनेट एलएनजी ने भारतीय सेना और सेंटर फार सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड लीडरशिप के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के 40 विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता दी थी। जिनमें से 28 ने अप्रैल-मई में हुए जेईई में क्वालिफाई किया। मौके पर एलएनजी पेट्रोनेट के एमडी और सीईओ प्रभात सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें