फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने रुझानों पर...

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने विभिन्न मीडिया समूहों की तरफ से एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में भाजपा को तीन सीटों पर जीत दिखाए जाने पर संतुष्टि प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा का तीन सीटों पर जितना लगभग तय है।
विज्ञापन

रैना का कहना कि जम्मू पुंछ, उधमपुर डोडा और लद्दाख लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी। वहीं कश्मीर की तीन अन्य लोकसभा सीटों पर भी भाजपा का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहने वाला है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर अपने बलबूते पर राज्य में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री भी भाजपा का ही होगा। उनका कहना है कि केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार आ रही हैं और एग्जिट पोल के नतीजों में भी इसका पता चल रहा है। 23 मई को सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें