फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संदिग्ध देखे जाने के बाद चलाया सर्च आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सीआरपीएफ की तरफ से रविवार को शहर के पीरखो मंदिर के पास दो संदिग्धों को देखे जाने के बाद दहशत फैल गई। सीआरपीएफ की सूचना पर पुलिस का स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए और संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
सीआरपीएफ ने पुलिस कंट्रोल रूम में यह जानकारी दी थी कि दो संदिग्ध शहर में ग्रेनेड हमला करने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद शहर के पीरखो मंदिर, सर्कुलर रोड, जैन बाजार, पंजतीर्थी, राजभवन, श्री रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, सचिवालय, सीएम आवास आदि के पास सर्च आपरेशन चलाया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया और उनसे पूछताछ की। जानकारी के अनुसार इस सूचना के बाद पूरे शहर में अलर्ट करते हुए नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया। जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस ने वाहनों की तलाशी की। कई लोगों की तलाशी ली गई। शहर के बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में हो चुके हैं तीन ग्रेनेड हमले
पिछले डेढ़ साल में शहर में तीन बार ग्रेनेड हमला हो चुका है। तीनों ही हमले बस स्टैंड और इसके आसपास किए गए हैं। ऐसे में जब पुलिस को सूचना मिली कि ऐसा कुछ होने वाला है, तो पुलिस के कान खड़े हो गए। आनन फानन में स्पेशल आपरेशन ग्रुप को अलर्ट किया गया और मौके पर भेजा गया। सीआरपीएफ कर्मियों ने पीरखो के पास दो संदिग्ध देखे थे। इसके बाद सूचना दी कि यह दोनों ग्रेनेड हमला करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर अब भी पुलिस अलर्ट है। पूरे शहर में नाके मजबूत किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें