फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में चतुर्थ नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता

Wed, 10 Apr 2019 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू में नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिदिन बढ़ रही है। मंगलवार को चतुर्थ नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कस्बे के चीची माता मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। इस दौरान महिलाओं ने कीर्तन कर महामाई का गुणगान किया। साथ ही मंदिर में माथा टेककर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


नवरात्र को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। माता के भक्त प्रतिदिन सुबह मंदिर पहुंच जा रहे हैं और माता की पूजा अचैना करते हैं। दूसरी तरफ सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाए लंगर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालु भी चीची माता मंदिर में रुकते हैं और माता का आशीर्वाद लेकर आगे के लिए निकलते हैं।

वहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालु भी चीची माता के दर्शन करने के बाद ही अपनी मंजिल की ओर रवाना हो रहे हैं। उधर जिले के राजपुरा बस्ती दो में वैष्णो देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन


उधर विजयपुर में नवरात्र के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ चल रही है। श्रद्धालु माता के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहें। माता के भक्तों ने बताया कि माता की नवरात्र में पूजा अर्चना करने से और माता का व्रत रखने से जन्म जन्मांतर के कष्ट दूर होते हैं। क्योंकि नवरात्र के दिनों में माता बहुत खुश होती है, जिस कारण अपने भक्तों पर जल्दी ही कृपा कर देती है। सुबह और शाम माता के मंदिर में माता की आरती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें