फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश, जज्बे और उत्साह में पुलिस मेले की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुलशन ग्राउंड पर रविवार को पुलिस मेले की धूम रही। रियासत के तीनों खित्तों की कला संस्कृति और भाषा को स्थानीय कलाकारों ने मंच पर उतारा। राज्य में तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों के स्टालों पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण लकी ड्रा रहा। इसमें दो दर्जन के करीब कारों सहित कई इनाम निकलने पर कई लोगों की किस्मत चमक गई। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार की सुबह मेले का उद्घाटन किया। उनके साथ सलाहकार, डीजीपी दिलबाग सिंह, मेले का आयोजन करने वाली पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रुबिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह पुलिस का 31वां मेला था। हर साल पुलिस की तरफ से शहीद कर्मियों के परिवार के लिए फंड एकत्र करने के लिए इसका आयोजन किया जाता है। राज्यपाल ने मेले में पहुंचकर सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

स्थानों कलाकारों ने मचाया धमाल
कश्मीर के रहने वाले सिमर जलाली (मैक्स) नाम के युवक ने अपनी बीट और रैप से मेले में मौजूद युवाओं में जोश भर दिया। हर बीट पर तालियां और सीटियां निकलीं। इसके अलावा कई अन्य स्थानीय कलाकारों में अपने संगीत, गायन और नृत्य से सबका मन मोहा।
विज्ञापन


सभी जिलों की पुलिस ने लगाए स्टाल
पुलिस के सभी जिलों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में तैयार होने वाले उत्पादों के स्टाल लगाए। आर्म्ड पुलिस, वेलफेयर सेंटर, आदि की तरफ से खाने पीने के स्टाल लगाए गए। बच्चों के लिए भी खासतौर पर खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इन नंबरों की निकली कारें

पहला इनाम (सियाज कार)
ए-86057
बी-57297
सी-49670
डी-19607
ई-65482
एफ-32933
जी-63602

दूसरा इनाम (बैगनार कार)
ए-75917
बी-06751
सी-08581
डी-39299
ई-03325
एफ-82693
जी-68296

तीसरा इनाम (आल्टो कार)
ए-27476
बी-57878
सी-26005
डी-09203
ई-00349
एफ-11266
जी-06376
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें