फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानीपुर और पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन के एसएचओ भी ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पहले जानीपुर, गुज्जर नगर और बाग-ए-बाहु क्षेत्र के डीएसपी और अब गुज्जर नगर क्षेत्र और जानीपुर के इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। जानीपुर थाने में तैनात राजपाल सिंह की जगह हरमिंदर सिंह को लगाया गया है। राजपाल सिंह अभी कुछ दिन पहले ही जानीपुर थाने के एसएचओ बने थे। जबकि पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद को लगाया गया है। इस थाने में पहले सज्जाद मीर थे। पीर मिट्ठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही गुज्जर नगर का इलाका आता है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजेश शर्मा को बिश्नाह पुलिस स्टेशन से सिटी पुलिस स्टेशन में लगाया गया है। जिला पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर रोमाल सिंह को कानाचक पुलिस स्टेशन में लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर बंसी लाल को अरनिया पुलिस स्टेशन में लगाया गया है। ये तबादले एसएसपी जम्मू तेजिंदर सिंह ने किए हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर रेलवे पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंद्रजीत सिंह और ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर पंजाब सिंह को जम्मू जोन में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें