फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की दुकानों पर 16 हजार जुर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को जम्मू नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारी कर नियमों का उल्लंघन कर रहे मीट दुकानदारों पर 16 हजार रुपये जुर्माना किया। इस दौरान 200 किलो घटिया मीट को जब्त किया गया।
विज्ञापन

वेटनरी आफिसर डॉ. जफर इकबाल की देखरेख में निगम टीम ने बनतालाब, चिनौर, रूप नगर, पलौड़ा, जानीपुर, न्यू प्लाट, अंबफला, पंजतीर्थी, बीसी रोड, केसी मोड़, ज्यूल, गंग्याल आदि इलाकों में दुकानों की जांच की। इनमें अधिकांश ने मीट को काले और लाल शीशे से ढका नहीं था। खुले में मीट टांगा गया था। कई जगहों पर घटिया स्तर के मीट की बिक्री की जा रही थी। डिप्टी मेयर शर्मा ने मीट के दुकानदारों से अपील की कि मीट और चिकन की दुकानों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मीट को शीशों के भीतर ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें