रियासी। सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने का फैसला अपने हक में आने के बाद रहबरे तालीम शिक्षकों ने शुक्रवार को विजयी रैली निकाली। इस दौरान सभी ने जश्न मनाया।
रैली में शामिल अध्यापकों ने कहा कि वह लोग अपना जायज हक पाने के लिए पिछले कई दिनों से धरना दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार प्रदर्शन भी किया। जम्मू और श्रीनगर में नागरिक सचिवालय के बाहर भी धरना-प्रदर्शन किया गया। कुछ दिन पहले जिला मुख्यालयों, तहसील स्तर पर भूख हड़ताल भी किया। शिक्षकों ने कहा कि उनके लगातार दबाव के चलते ही उनको हक मिला है। इस मौके पर शिक्षकों ने राज्यपाल का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुुए मांगों पर ध्यान दिया। शिक्षकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी अन्य मांगों को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। ब्यूरो