फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुआ और लोगों ने 35ए समर्थन में नारेबाजी की। वहीं युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 35ए के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके तुरंत बाद नकाबपोश युवा सड़कों पर उतर आए और आतंकी संगठनों के झंडे लहरा कर सुरक्षा कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे और पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान तीन युवक घायल हुए।
गौरतलब है कि 35ए को लेकर जेकेएलएफ के चैयरमेन यासीन मलिक ने रेजीडेंसी रोड बंड पर अपने समर्थकों के साथ एक प्रदर्शन रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर 35ए के साथ छेड़छाड़ हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें