फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में छह स् थानों पर गिरीं पस्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन में छह स्थानों पर पस्सियां गिरने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बंद रहा। इसकी वजह से अमरनाथ यात्रा का बालटाल के रास्ते जाने वाले श्रद्धालुओं को कई बार बीच में रोकना पड़ा। शाम करीब सवा चार बजे पस्सी हटने के बाद राजमार्ग पूरी तरह से खुल सका। वहीं शाम करीब पांच बजे जत्था बनिहाल की सीमा को पार कर आगे की तरफ बढ़ गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब छह बजे तेज बारिश के दौरान रामबन के डिगडोल, बैटरी चश्मा, पंथियाल और मेहार में पस्सियां गिरने के बाद राजमार्ग बंद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मशीनरी को मौके पर रवाना कर दिया।
पंथियाल व बैटरी चश्मा से करीब एक घंटे बाद पस्सी हटा दी गई, लेकिन डिगडोल की पस्सी व पत्थर को हटाने में करीब तीन घंटे लग गए। नौ बजे जब डिगडोल से पस्सी को हटाया ही गया था कि करीब पौने दस बजे फिर से पस्सी गिरने के बाद राजमार्ग बंद हो गया। फिर से मशीनी को मंगा कर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। करीब सुबह साढ़े 11 बजे डिगडोल से पस्सी हटा कर राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। जिसके बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को आगे की तरफ छोड़ा गया। लेकिन दोपहर करीब सवा तीन बजे गांगरू में पस्सी गिर गई और राजमार्ग फिर से बंद हो गया। जिसके बाद फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन

गांगरू से पस्सी हटाने में पुलिस को एक घंटे का समय लग गया। करीब सवा चार बजे पस्सी हटा कर फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। बार-बार राजमार्ग के बंद होने के कारण अमरनाथ यात्रियों के वाहन कई स्थानों पर फंसे रहे। राजमार्ग के खुलने के बाद शाम करीब पांच बजे अमरनाथ यात्रियों के वाहन बनिहाल को पार कर जवाहर टनल की तरफ निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें