फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को नदी में मछली पकड़ने गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, सुनकर कांप उठा हर कोई

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
जम्मू। झज्झर कोटली के मनवाल इलाके में एक व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह मछली पकड़ने के लिए गया था। यह नाला तवी के साथ ही लगता है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मछली पकड़ते वक्त वह नाले में गिर गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


परिजनों ने इस बात की शिकायत मनवाल पुलिस चौकी में दी। बताया गया है कि नबोल का रहने वाला रमेश कुमार मछली पकड़ने के लिए गया था। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात हो जाने से इसका कोई पता नहीं चल पाया।

शनिवार सुबह पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से घटनास्थल की तलाश शुरू की। तभी नाले से रमेश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दंसाल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें