फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में भी बिजली-पानी संकट पर बिफरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को पवित्र रमजान के महीने में पिछले कई दिनों से बिजली की नियमित सप्लाई न होने से गुस्साए जिले की मंडी तहसील के गांव चतकरों निवासियों पुंछ मंडी मार्ग जाम कर जल वितरण विभाग एवं विद्युत विभाग के खिलाफ करीब जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मंडी पुंछ मार्ग पर स्थित गांव चकतरो के दर्जनों ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए और सड़क जाम कर गांव में बिजली-पानी की नियमित सप्लाई न होने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में सप्लाई न होने को लेकर जिला प्रशासन, जलवितरण, विद्युत विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए पानी बिजली की नियमित सप्लाई बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इस बात का आरोप लगाया कि प्रशासन और उपरोक्त विभागों की लापरवाही के चलते रमजान के महीने में रोजा रख कर गांव की बहू बेटियों को काफी दूर से पीने के लिए पानी भर कर पहाड़ी एवं कच्चे रास्तों से घरों तक लाना पड़ता है। करीब एक घंटे के बाद मंडी एवं पुंछ के थाना प्रभारियों ने पहुंच कर प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनने के उपरान्त फोन पर दोनों विभागों के अधिकारियों से बात करवाते हुए एक दिन में बिजली पानी की सपलाई सुचारु करने का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त करवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें