फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से मिलेगा बड़ा तोहफा: 200 यूनिट मुफ्त बिजली और अतिरिक्त राशन, अंत्योदय परिवारों को मिलेगा डबल फायदा

Tue, 14 Apr 2026 12:12 PM IST
Nikita Gupta सतीश वालिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े परिवारों को जुलाई से 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 किलो अतिरिक्त राशन देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है और सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 किलो अतिरिक्त राशन का लाभ जुलाई से देने की तैयारी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग योजना से जुड़े परिवारों की सूची तैयार कर रहा है। इसी सूची पर मुफ्त बिजली का भी लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


बजट सत्र में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुफ्त बिजली और 10 किलो अतिरिक्त राशन देने की घोषणा की थी। प्रदेश में मौजूदा समय में करीब डेढ़ लाख परिवार अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक आरके शवन ने बताया कि जून तक परिवारों की सूची फाइनल कर ली जाएगी।

बिजली काॅरपोरेशन के अफसरों के अनुसार प्रति परिवार दो किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाने हैं। इससे लाभार्थी परिवार दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली पा सकेंगे। काॅरपोेरेशन के मुख्य अभियंता अरशद कुरैशी ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सूची मिलते ही सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलाई में यह काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें