फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लाहू गुज्जर की दोनों पत्नियां पिता समेत चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
चार थानों की पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर और बिश्नाह के वजीरू चक में दी दबिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/बिश्नाह। कुख्यात नशा और मवेशी तस्कर लाहू गुज्जर के नेटवर्क को ध्वस्त करने की मुहिम पुलिस ने और तेज कर दी है। सोमवार तड़के उसकी दोनों पत्नियों और पिता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। लाहू की गिरफ्तारी के बाद से उसके सहयोगी पुलिस से बचते फिर रहे थे।
पुलिस रिमांड में लाहू से पूछताछ में ठिकानों का पता चला। सोमवार को आरएस पुरा, मीरां साहिब, बिश्नाह और अरनिया पुलिस की टीमों ने बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर और बिश्नाह के वजीरू चक में दबिश दी। लाहू की पत्नी रोशी व मान्ना, पिता बशीर अहमद और साले शम्सदीन को हिरासत में लिया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है कि नशा और मवेशी तस्करी से हासिल किए पैसे को इन लोगों ने अलग-अलग संपत्तियों में कहां-कहां निवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अप्रैल को लाहू गुज्जर की गिरफ्तारी के बाद उसके गुर्गों और नेटवर्क में शामिल करीबियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। बीते शनिवार जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने बिश्नाह के पंडोरियां क्षेत्र के काला इलाके से उसके करीबी रिश्तेदार फारूक अली को पकड़ा था। लाहू के अंडरग्राउंड होने पर उसके करीबी और गुर्गे इस नेटवर्क को संभालते थे। इसके बाद रविवार को एसओजी ने घरोटा और अखनूर पुलिस टीम के साथ अम्बारां इलाके में दबिश दी थी। इसमें महिला समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें