जम्मू कश्मीर में सेना ने शनिवार को आतंकियों के नापाक मंसूबे ध्वस्त कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सेना की ये कार्रवाई बारामूला जिले के सोपोर इलाके में हुई है।
#FLASH J&K: 2 terrorists killed by Baramulla Police and 53 RR in Baramulla district. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना को बारामूला जिले के सोपोर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकियों के मारे जाने की खबरे हैं। सुरक्षाबलों को मारे गए आतंकियों से एक एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।
#UPDATE: 2 terrorists killed by Baramulla Police & 52 RR in Baramulla district, J&K; 1 AK-47 rifle & 1 pistol recovered; Sanitisation op on.— ANI (@ANI_news) February 4, 2017