फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हिजबुल का आतंकी ढेर, मेजर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में बुधवार को एक और आतंकी ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में सेना के एक मेजर समेत तीन जवान भी घायल हुए हैं। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी ढेर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


शोपियां जिले के हेफ शीरमाल गांव में मंगलवार दोपहर से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को अभी तक दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

जिसकी पहचान शोपियां जिले के तुरकवनगाम गांव के रहने वाले आशिक़ हुसैन डार के तौर पर हुई है। वह कश्मीर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट था और अगस्त 2014 में वह हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जबकि दूसरे की पहचान शबीर अहमद गनई के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कई घायल

तुरकवनगाम गांव शोपियां के रहने वाले आतंकी आशिक हुसैन डार के मारे जाने की खबर जब गांव में फैली तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और उसके शव की मांग करने लगे। इस बीच प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी की गई।

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी दागे। इस घमासान के दौरान एसडीएम समेत आठ पुलिसकर्मी और पांच स्थानीय लोग घायल हुए।

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी है। सेना ने बताया कि इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं जिनमें एक मेजर भी शामिल है।

उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के बादामी बाग स्थित 92 बेस अस्पताल भेजा गया है। गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को सुरक्षा बलों को हेफ शीरमाल गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें