फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

Sat, 22 Apr 2017 09:45 PM IST
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
encounter - फोटो : PTI
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार की शाम लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया। इनमें एक पाकिस्तानी है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जिसमें दो एके-47 राइफल और एक पिस्टल शामिल है।
विज्ञापन


जिले के चाडूरा इलाके के हयातपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके का घेराव किया। सुरक्षा घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से फायरिंग होती रही। कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई तो सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया।

इस दौरान दो आतंकियों के शव बरामद किए गए। इनमें एक आतंकी की शिनाख्त चाडूरा के पटरीगाम के युनूस मकबूल गनेई के रूप में हुई है। दूसरा आतंकी पाकिस्तानी है जिसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। वह ज्यादातर बैंक लूट के मामले में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि उसके पास से चरारे शरीफ के सुहैल भट के नाम का फर्जी पहचान पत्र मिला है। पुलिस ने दो आतंकियों के मार गिराए जाने की पुष्टि की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें