कश्मीर में जांबाज पुलिस अधिकारियों ने आतंकियों पर जबरदस्त पलटवार करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के एक हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर 2 आतंकियों को मार गिराया है।
Pulwama (J&K): Terrorists attacked police search party in Padgampora, 2 terrorists killed, area has been cordoned off. pic.twitter.com/IQSC1T34bQ
— ANI (@ANI_news) March 26, 2017
मिली सूचना के मुताबिक ये घटना पुलवामा के पदगमपोरा इलाके में हुई है जहां 3 पुलिस अधिकारियों पर 2 आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। जानकारी के मुताबिक एसपी पुलवामा, एएसपी पुलवामा और एसपी अवंतिपोरा एक बैठक के लिए अपनी गाड़ी से जा रहे थे।
इस दौरान मारुति कार में सवार 2 आतंकियों ने पहले इनका पीछा किया और उसके बाद इन अधिकारियों की गाड़ी पर फायरिंग की। इसके बाद जांबाज पुलिस अधिकारियों ने आतंकियों पर पलटवार करते हुए दोनों आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा इस पूरे इलाके को सीज कर दिया गया है।