झज्झर कोटली के पास बाइक फिसलने से घायल हुए दोनों लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक की पंजाब के एक अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। शवों पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए हैं। बताया जाता है कि दोनों पेशे से दुकानदार हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को दोनों जम्मू से उधमपुर की तरफ बाइक पर जा रहे थे। तभी झज्झर कोटली के पास पहुंचने पर बाइक फिसल गई और दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
इसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। यहां से एक को पंजाब के अमनदीप अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे ने वीरवार को सुबह जीएमसी में दम तोड़ा। मृतकों के नाम अजय कुमार और राजेश कुमार हैं। एसएचओ झज्झर कोटली रविंदर सिंह का कहना है कि दोनों उधमपुर जिले के रहने वाले हैं। अपने ही क्षेत्र में दुकानदारी करते थे। वे लोग जम्मू किसी काम से आए हुए थे और वापस जा रहे थे।