राजोरी। जिला पुलिस लाइन ग्राउंड में पीरपंजाल टी-20 ओपन प्रीमियर लीग का आगाज हो गया। इसका शुभारंभ एसएसपी जुगल मन्हास ने किया। इस प्रतियोगिता में राजोरी से दो और पुंछ जिले से चार टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इस मौके पर डीसी ने कहा कि पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य खेल भावना को बढ़ाना और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर करने के लिए प्रेरित करना है। जिले भर में 50 से अधिक खेल मैदानों के निर्माण, खेल के बुनियादी ढांचे के पुनर्गठन और युवाओं की क्षमता का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है। स्कूलों में खेल गतिविधियां बढ़ाने के लिए उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में एडीसी शेर सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद अशरफ, सहायक आयुक्त विकास अख्तर काजी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।