फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेताओं से सुरक्षा हटाने का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/विजयपुर। हुर्रियत नेताओं को दी गई सुरक्षा व्यवस्था हटाए जाने के सरकार के फैसले का लोगों ने स्वागत किया। विभिन्न संगठनों ने कहा कि इन लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पहले ही छीन लेनी चाहिए थी। क्योंकि इन्हीं लोगों के कारण देश में हालात और ज्यादा खराब हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने भी अलगाववादियों की सुरक्षा व्यवस्था वापस लेने का सरकार ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हुर्रियत नेता भारत का खाते हैं और गुण पाकिस्तान का गाते हैं। इसलिए इन लोगों की सुरक्षा ली गई है। यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आज तक इन लोगों ने देश के हित में कोई काम नहीं किया है। बल्कि देश को बांटने का काम किया है। इसलिए सरकार ने सुरक्षा छीनने का जो फैसला किया है, वह सराहनीय कदम है। इन लोगों की सुरक्षा पर करोड़ों खर्च करना बेकार था।
वहीं सांबा निवासी शमशेर सिंह, हरभजन सिंह, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार, बलदेव सिंह आदि ने कहा कि जो लोग आईएसआई और पाकिस्तान से धन लेकर कश्मीर का माहौड़ बिगाड़ रहे थे उनकी सुरक्षा पर हमारी सरकार करोड़ों खर्च करते आ रही थी। देर से ही सही लेकिन यह सराहनीय व स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने मांग उठाई है कि अब अगला कदम पत्थरबाजों के खिलाफ उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें