फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रवैये से बिगड़ सकता है शहर का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में कर्फ्यू को लागू करने का पुलिस रवैया शहर का माहौल बिगाड़ सकता है। रविवार को शहर में कई जगहों पर पुलिस कर्मियोें की ओर से लोगों के साथ बदसलूकी की। पुलिस की ओर से बेवजह युवाओं को तंग भी किया जा रहा है। शहर के सुभाष नगर, विक्रम चौक, जानीपुर, गाढ़ी गढ़ एरिया में पुलिस द्वारा युवाओं को घरों में घुसकर पीटने की जानकारी भी सामने आई है। यहीं नहीं इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए कर्फ्यू पास को भी नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन

कर्फ्यू पास रखने वाले लोगों को भी कहीं आने जाने नहीं दिया गया। शहर में पुलिस की ओर से पेट्रोल पंपों को बंद कराने पर भी लोगों में रोष है।
गाढ़ीगढ़ के रहने वाले पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कर्फ्यू कितने क्षेत्र तक है। गाढीगढ़ के पेट्रोल पंप को पुलिस ने बंद करवा दिया, लेकिन इससे दो किलोमीटर दूर टीसीपी के पास पेट्रोल पंप खुला हुआ था। वहीं विक्रम चौक, सुभाष नगर और जानीपुर के कई लोगों ने अमर उजाला को फोन करके बताया कि पुलिस की तरफ से उनके घरों में घुसकर युवकों को पीटा जा रहा है। अस्पताल जाने वाले लोगों तक को पुलिस की ओर से रोका गया। पुलिस के इंतजाम पर लोग खुश नहीं है। लोगों का यहां तक कहना है कि यदि शहर में हालात खराब होते हैं तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें