फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड दस का लक्की ड्रा से चुना गया विजेतास

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर दस में प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी अजय महाजन व निर्दलीय उम्मीदवार अनिल अरोड़ा ने एक समान वोट हासिल किया। अंत में बच्चे के साथ लक्की ड्रा निकाला गया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार अनिल अरोड़ा विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दस में 630 में से 537 लोगों ने मतदान किया था। वार्ड में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। वार्ड का चुनाव परिणाम एक ही ईवीएम से निकाला गया। जब चुनाव परिणाम निकला तो भाजपा के अजय महाजन को 146 वोट मिले, वहीं अनिल अरोड़ा को भी 146 वोट की हासिल हुए। जब जिला चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नियम अनुसार लक्की ड्रा के द्वारा विजेता घोषित करने का एलान किया। एक घंटे बाद बच्चे को बुलाया गया। दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्ची बाक्स में डाली गई और फिर बच्चे के हाथ से लक्की ड्रा निकाला गया। लक्की ड्रा में सनिर्दलीय उम्मीदवार अनिल अरोड़ा विजय घोषित किए गए। जीत मिलने के बाद अनिल अरोड़ा की खुशी को कोई ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें