फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पद के लिए पैंथर्स पार्टी प्रबल दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। निकाय चुनाव के परिणाम निकलने के बाद अब नगर परिषद का चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए जोड़ तोड़ का काम शुरू हो जाएगा और अभी तक के परिणाम में चेयरमैन पद के लिए पैंथर्स पार्टी रेस में सबसे आगे लग रही है, क्योंकि छह उम्मीदवारों के साथ ही तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी पैंथर्स पाटी के साथ हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी, पैंथर्स पार्टी व विधायक पवन गुप्ता ने सबसे अधिक सीटें लेकर चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनाने के दावे किए थे, लेकिन चुनाव परिणाम निकलने के बाद भाजपा इस रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं पैंथर्स पार्टी चेयरमैन के पद के लिए सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरी है। पैंथर्स पार्टी ने शहर में 21 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ सहमति बनने पर अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे थे। जिन सीटों को पैंथर्स पार्टी ने छोड़ा था, उन पर पार्टी के तीन समर्थक निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस तरह से पैंथर्स पार्टी के पास लगभग छह सीटें मौजूद हैं और अब पैथर्स पार्टी को केवल दो समर्थन करने वाली सीटों की ही जरूरत है, जोकि आसानी से हासिल कर सकती है। अगर पैंथर्स पार्टी चेयरमैन नहीं बना पाती तो इसके बाद विधायक के निर्दलीय उम्मीदवारों का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें