फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिरी पर 100 से ज्यादा मुलाजिमों के वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सरकारी कार्यालयों, सरकारी शिक्षण संस्थानों में गैरहाजिर रहने पर जिले के 100 से ज्यादा मुलाजिमों को कारण बताओ नोटिस और उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में सरकारी विभागों में मुलाजिमों की हाजिरी और कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद एजाज असद के निर्देश पर जिले के मंडी, मेंढर और हवेली तहसीलों में स्थित सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान मेंढर में तीन सरकारी स्कूलों और मनकोट के कृषि कार्यालय पर ताला पाया गया। अन्य कई संस्थानों में भी बिना सूचना के कई कर्मचारियों को गैरहाजिर पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबधित विभागों के अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं।
पुंछ के नए जिला विकास आयुक्त मोहम्मद एजाज असद ने अपना कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में वर्क कल्चर को बढ़ावा देने के मकसद से सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित बनाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया था। इसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अब्दुल हमीद के नेतृत्व में एसडीएम सूरनकोट, एसडीएम मेंढर, तहसील बालाकोट, तहसीलदार मनकोट की अगुवाई में एक साथ जिले के कई सरकारी कार्यालयों एंव शिक्षा संस्थानों में औचक छापेमारी की गई। दोपहर 12 बजे मेंढर में तीन सरकारी स्कूल प्राइमरी स्कूल, लोअर भाटीधार, प्राइमरी स्कूल नरोल, प्राइमरी स्कूल पराट और कृषि कार्यालय मनकोट पर ताला लटका हुआ पाया। भेड़ फार्म बनलोई में भी कई कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद पाया गया। मंडी में भी कई कर्मचारी बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें