फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक बचा

विज्ञापन
road accident - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

बसोहली। मंगलवार को बसोहली-बनी सड़क मार्ग पर द्रमन के नजदीक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बजरी भरी हुई थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया तथा करीब 20 फीट सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे द्रमण इलाके में बजरी लेकिर एक ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे उतर कर पलट गया। चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। दूसरी तरफ बसोहली-कठुआ सड़क मार्ग पर पूंडा के नजदीक दो वाहन टकरा गए, हालांकि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ब्यूरो

एक्स-रे के लिए घायल को करना पड़ा घंटाें इंतजार
बसोहली। मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन घायल को एक्स-रे के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में उसे लेकर आए लोगाें ने स्वास्थय विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


वार्ड-11 निवासी मोहम्मद परवेज बसोहली-बनी सड़क से गुजर रहा था, कि अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बसोहली चिकित्सालय ले जाया गया।

मगर चिकित्सालय में बिजली न होने की सूरत में मोहम्मद परवेज को एक्स-रे कराने हेतु घंटो इंतजार करना पड़ा, इस दौरान वह दर्द से तड़पता रहा।बता दें कि उपजिला चिकित्सालय में बिजली ठप होने की सूरत में चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे करने वाली मशीन पर विराम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें