फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में यात्री वाहनों की कमी के कारण ग्रामीण इलाकों में विवाद पैदा होने लगे हैं। सोमवार को फंग्याल गांव के ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे और बताया कि मौजूदा समय में चल रहे दो आटो चालकों को दूसरे आटो चालक मारने की धमकियां देने लगे हैं। धमकी देने वालों के परमिट रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए ग्रामीण गणेश ने बताया कि उनके गांव की तरफ मेटाडोर आवाजाही नहीं करती है। इसलिए ग्रामीणों को शहर तक ले जाने के लिए उधमपुर से आटो चलते हैं। एक आटो में करीब आठ यात्री आराम से बैठ जाते हैं। पहले जो आटो चल रहे थे, वह लोगों को गांव तक ले जाने के बजाय रास्ते में ही उतार कर चले जाते थे। उसके बाद ग्रामीणों को पैदल सफर कर घर पहुंचना पड़ता था। कुछ समय के बाद गांव के ही दो युवकों ने आटो खरीद कर परमिट लेकर आटो चलाना शुरू कर दिया। दोनों युवक ग्रामीणों को उनके गांव तक छोड़ते हैं, लेकिन पहले के आटो चालकों ने गांव के दोनों युवकों को आटो बंद करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देना शुरू कर दिया है। बार-बार फोन कर युवकों को धमकाया जा रहा है और अपने आटो चलाने पर जोर दे रहे हैं। उनकी मांग है कि जिला प्रशासन धमकी देने वाले दोनों चालकों के परमिट रद्द करके कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें