फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 19KGBV को मिलेंगी अपनी बिल्डिंग

Sun, 29 Mar 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की इमारतों के निर्माण को लेकर सरकार की तरफ से प्रयास तेज किए गए हैं। राज्य में 72 केजीबीवी चल रहे हैं। इनमें सभी विद्यालय किराए की इमारतों में चल रहे हैं। अब सरकार ने 19 केजीबीवी की इमारतों के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 2015 का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


गरीब और पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा देने के उद्देश्य से राज्य में कुल 72 केजीबीवी खोले गए हैं। प्रत्येक केजीबीवी में करीब 50 बालिकाओं को शिक्षा देने की सुविधा रखी है। जम्मू संभाग में 35 और कश्मीर में 37 विद्यालय चल रहे हैं। इनमें शिक्षा हासिल करने वाली बालिकाओं को आठ वर्ष से इमारत की सुविधा नहीं मिल पाई है।

इनकी इमारतों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की तरफ से राशि भी जारी की गई थी। बालिकाओं के लिए हास्टल की सुविधा स्कूल से दूर रखी गई है। वर्षों से कन्याएं सुविधाओं के अभाव में शिक्षा हासिल करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अब सरकार ने पहले चरण में 19 केजीबीवी की इमारतों का निर्माण इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। अब प्रत्येक विद्यालय पर सरकार ने 90 लाख रुपये खर्च करने हैं और इसके लिए केंद्र की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें