फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक को करारा तमाचा, सेना में शामिल हुए रियासत के 185 जवान

Tue, 12 Sep 2017 10:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना का अंग बने घाटी केे जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्म-कश्मीर के 185 जवान पासिंग आउट परेड के बाद सेना का हिस्सा बने। जोश और देश प्रेम का जज्बा लिए युवाओं ने देश सेवा की शपथ ली। विभिन्न हिस्सों से संबंध रखने वाले युवा दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। जम्मू-कश्मीर लाइट इंफंट्री (जेएकेएलआई) के बाना सिंह परेड ग्राउंड में मंगलवार को पासिंग आउट परेड आयोजित की गई । इसकी सलामी चीफ आफ इंटेग्रेटिड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने ली।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जवानों को सेना का हिस्सा बनने पर बधाई दी। कहा कि  रेजीमेंटल सेंटर में 11 माह की ट्रेनिंग लेने के बाद यह युवा देश सेवा करेंगे। उन्होंने रियासत से अधिक और अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके योगदान की प्रशंसा की। कहा कि कश्मीर ये सभी यहां के युवाओं का असली चेहरा हैं जो देश के लिए काम करना चाहते है।

जनरल ने कहा कि भटके युवाओं को हिंसा का पाठ छोड़ मुख्य धारा में शामिल का हमेशा मौका दिया जाता है। भविष्य में भी कश्मीरी युवाओं को ऐसा प्लेटफार्म दिया जाएगा ताकि वह गलत दिशा में न भटकें। इस मौके पर सभी जवानों के माता-पिता गर्व महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर कईं सैन्य अधिकारी और इन जवानों के अभिभावक और रिश्तेदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें