जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। उनसे नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने रेलवे स्टेशन जम्मू के पास से एक व्यक्ति से 47 हजार रुपये छीने थे। उसकी शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कया था।
पुलिस के अनुसार कालूचक विासी उत्तम ने पांच अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि दो लोग उसके 47 हजार रुपये रेलवे स्टेशन से ले उड़े हैं। इस शिकायत के आधार पर एसएचओ त्रिकुटा नगर परवेज सज्जाद के नेतृत्व में उनकी गिरफ्तार के लिए एक टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की गई। जांच के दौरान दो व्यक्तियों पर शक हुआ। पुलिस पूछताछ में दोनों ने गुनाह कबूल किया। दोनों आरोपियों की पहचान अरुण महतो और मनोज महतो निवासी पंपपौर रटवारा जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद हुई है।