फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल ताइक्वांडो टूर्नामेंट विवाद के चलते स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। यूथ एंड स्पोर्ट्स सर्विस की तरफ से इंटर स्कूल ताइक्वांडो टूर्नामेंट विवाद के चलते हुआ स्थगित करना पड़ा। टूर्नामेंट का आयोजन एक स्कूल में किया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता के दौरान जब अलग-अलग वर्ग के इंटर स्कूल ताइक्वांडो टूर्नामेंट मैच कराए जाने के लिए बच्चे तैयारी कर रहे थे तो वहां पहुंचे कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी कर टूर्नामेंट कराए जाने का आरोप लगाया। बच्चों के साथ विभिन्न स्कूलों के कोच व अन्य अधिकारियों ने विरोध जताया और शुक्रवार को खेले मैच के विजेताओं को अलग दौर में रखे जाने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारियों में बहस होने पर टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया। खिलाड़ियों का कहना है कि किसी स्कूल एक ही वर्ग के पांच तो किसी ने इससे अधिक खिलाड़ी भेजे हैं। जिन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है उसी को भेजना चाहिए लेकिन यहां ऐसा नहीं किया जा रहा।
यूथ एंड स्पोर्ट्स सर्विस निर्देशक चंचल कौर ने कहा कि स्वयं बनी ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा मनमानी की जा रही है, जिसके चलते यह टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें