जम्मू। गर्मी के मौसम में यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर को कटड़ा तक चलाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी 4 अप्रैल से 24 जून तक कटड़ा रेलवे स्टेशन तक चलेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी नंबर 06521 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक ट्रेन 4 अप्रैल से 20 जून तक हर वीरवार की सुबह 3:50 पर हजरत निजामुद्दीन से चलेगी जो उस दिन शाम 6:50 पर कटड़ा में पहुंचेगी। 06522 नंबर बनकर वही गाड़ी नंबर 8 अप्रैल से 24 जून तक हर सोमवार को कटड़ा से सुबह 5:40 पर चलेगी।
ये बोगियां होंगी ट्रेन में
इस ट्रेन में एक एसी टू टायर, तीन एससी थ्री टायर, छह स्लीपर, दो जरनल बोगियां और दो विकलांग बोगियां होंगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैट, जम्मू तवी, उधमपुर के बाद कटड़ा में रुकेगी।
31 को रद्द रहेगी भावनगर-उधमपुर साप्ताहिक ट्रेन
पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित भावनगर-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 31 मार्च को रद्द रहेगी। पश्चिम रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के कहा गया कि अहमदाबाद मंडल के महेसाणा-पालनपुर सेक्शन में रेलवे पटरी अवरुद्ध होेने के कारण ट्रेन को रद्द किया है।