कठुआ। जिला पुलिस लाइनस से मढ़ीन को जा रही सीआईएसएफ जवानों से भरी मिनी बस खानपुर के पास संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। जिससे उसमें सवार दस जवानों को चोटें आई और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के बाद घायलों को शाम को छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार मिनी बस (जेके08सी-4921) में सवार सीआईएसएफ जवान कठुआ से मढ़ीन की ओर जा रहे थे। खानपुर के पास मिनी बस के अनियंत्रित होने से पलट गई, जिस काण उसमें सवार दस जवान घायल हो गए। इनमें अमरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वजीत सिंह, संजय कुमार शर्मा, कांस्टेबल होपना टैडयू, सुनील कुमार यादव, साहब सिंह, अखिल अरविंद, के नवीन, पटे राम घायल हो गए। वहीं, मिनी बस के चालक परमजीत सिंह को भी चोटें आई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां पर सभी ग्यारह घायलों को उपचार दिया गया। शाम को सभी को स्थिति में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।