फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू नगर निगम सहित संभाग के अन्य 36 शहरी निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों की पाठशाला तीन दिसंबर से शुरू होगी, जो नौ जनवरी तक चलेगी। इसमें संभाग के विभिन्न निकायों के 521 नुमाइंदों को सदन का ककहरा सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (जेकेआईएमपीए) में 33 दिन तक रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे चलने वाली पाठशाला की शुरूआत जम्मू नगर निगम के नुमाइंदों से होगी। पहले दिन वार्ड एक से 38 तक के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रत्येक निकाय के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया गया है।

गेस्ट रिसोर्स पर्सन के भत्ते में बढ़ोत्तरी
जम्मू। आईएमपीए ने गेस्ट रिसोर्स पर्सन के भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। नान स्पोंसर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए अब प्रत्येक ट्रेनर को रिफ्रेशमेंट के लिए 100 की जगह 150 रुपये मिलेंगे। सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रत्येक ट्रेनर के रिफ्रेशमेंट भत्ते को 20 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। गेस्ट रिसोर्स पर्सन के पास यह विकल्प होगा कि वह संस्थान की गाड़ी का आने-जाने के लिए इस्तेमाल करे या फिर 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें