उधमपुर। निकाय चुनाव को चल रहे प्रचार में वीरवार को भी कई तरह के रंग देखने को मिले। वीरवार शाम को जब अमर उजाला की टीम वार्ड 17 में पहुंची तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही रामप्यारी के लिए उनकी बहू को प्रचार करते हुए देखा गया। बहू घर-घर जाकर प्रचार करने के साथ समर्थन मांग रही थी।
रामप्यारी कल्लर की सरपंच रह चुकी हैं। अब कल्लर का पूरा इलाका नगर परिषद के दायरे में आ गया है, इसलिए वह निकाय चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पूरे परिवार ने संभाल रखी है। इसमें सबसे आगे बहू निशा है। निशा पहले घर का काम निपटाती हैं, फिर सास के साथ घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। वह लोगों को अपनी सास की उपलब्धियों के बारे में बताकर समर्थन मांग रही हैं। रामप्यारी ने कहा कि बहू उसकी ताकत बनकर साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि बेटे का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।