जम्मू। अमृतसर यार्ड में निर्माण कार्य चलने के कारण जम्मू रेलवे स्टेशन आने और यहां से जाने वाली दो ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। बठिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस (19225) और टाटा नगर-जम्मू तवी (18101) के रूट में बदलाव किया गया है।
बठिंडा-जम्मू तवी के आने और जाने वाले रूट मेें 22 अगस्त तक परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन जालंधर सिटी, मुकेरियां-पठानकोट से होकर जाएगी। वहीं टाटा नगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के आने और जाने के रूट में भी 22 अगस्त तक परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन जालंधर कैंट, मुकेरियां, पठानकोट से होकर जाएगी। उत्तरी रेलवे की ओर से जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।