फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची को कंडक्टर ने स्कूल बस से धकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के एक नामी निजी स्कूल बस के कंडक्टर ने पांच साल की एक मासूम बच्ची को स्कूल बस से बाहर धकेला दिया। पीड़ित बच्ची के अभिभावकों के अनुसार एलकेजी कक्षा में पड़ रही उनकी पांच साल की बच्ची अंशिका को शुक्रवार को स्कूल बस के कंडक्टर ने स्टॉप पर उतारने के बजाय न सिर्फ स्टॉप से करीब दो किलोमीटर दूर उतारा, बल्कि उसने बच्ची को बस से धकेल दिया, जिससे बच्ची को मामूली चोट भी आई है।
विज्ञापन

डन्नीधार क्षेत्र के रहने वाले बच्ची के पिता भोला राम व मां अनीता देवी के अनुसार जब स्कूल से छूट्टी होने के बाद भी घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता सताने लगी। करीब दो घंटे बाद क्षेत्र की एक महिला ने उनकी बच्ची को जब घर पहुंचाया तो वे बच्ची की हालत देख कर दंग रह गए। डरी सहमी बच्ची ने अभिभावकों को पूरी बात बताई। जब कंडक्टर ने उसे धकेला तो वह गंदे नाले में गिर गई, जिससे कीचड़ लगने से उसकी वर्दी, बैग, जूते सभी में कीचड़ भर गया। बच्ची ने बताया कि उसे इस हालत में देख कर एक कुत्ते भौंकने लगा, तभी वहां से गुजर रही आंटी ने उसे बचा लिया व घर पहुंचाया। इसके बाद बच्ची के अभिभावक उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया। उन्होंने बता कि बच्ची को मामूली चोट आई है, बच्ची हादसे से डर गई है। इसके बाद बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी राजोरी युगल मनहास ने बताया कि पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट और बस के चालक और कंडक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल के प्रिंसिपल डीके कोतवाल से बताया कि मामले को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। बच्ची को कंडक्टर ने स्टॉप से थोड़ी दूरी पर जरूर उतारा था, लेकिन बच्ची को धकेला नहीं गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, तो सच सामने आ ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें