फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य कर्मी ने पत् नी पर लगाया धोखे से शादी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में एक सैन्य कर्मी की शिकायत पर उसी की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। सैन्य कर्मी ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी ने उसके साथ धोखा करके शादी की। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह निवासी गुडा सलाथिया ने पुलिस को शिकायत दी है। इसके पहले वह कोर्ट में गया। उसने कोर्ट को बताया कि सोनिया निवासी शक्ति नगर ने उससे शादी की। शादी में जो कागजात पेश किए गए थे वह फर्जी थे। उसमें आयु को कम बताया गया था। असल में उसकी आयु ज्यादा थी। उसकी पहले भी शादी हुई थी। करीब एक साल तक उसके साथ रही। इसके बाद उससे रुपये लेकर चली गई। कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें