फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में मारे गए आतंकियों के पास से भारतीय करेंसी बरामद, जांच जारी

विज्ञापन
note - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
सुंदरबनी। मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकियों के पास से 500 और 2000 के नोट बरामद किए गए हैं। पिछले तकरीबन छह दिनों से आतंकी जगह-जगह खाने-पीने का सामान खरीदते समय 500 रुपये के भारतीय नोट इस्तेमाल किए।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व भरोड़ से खाने-पीने का सामान खरीदते हुए इन आतंकियों ने कुल 1300 रुपये खर्च किए। इनमें से दो नोट 500-500 के नोट तथा तीन 100-100 के नोट दिए। इसी प्रकार जब मंगलवार देर रात रबाड़ियां तला से सामान खरीदा तो सामान के कुल 1600 रुपये बने, लेकिन उनके पास सिर्फ एक हजार रुपये ही थे।

उन्होंने 500-500 रुपये के दो नोट देकर सामान लिया और चले गए। अब सवाल उठ रहा है कि उनके पास यह भारतीय करेंसी कहां से आई। इस पर सुरक्षा एजेंसियां जांच-पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें