रियासी। कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाला आठवीं कक्षा का छात्र पांच दिन से लापता है। उसकी काफी खोजबीन के बावजूद जब कहीं पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई।
दर्ज रिपोर्ट में सीला निवासी लापता छात्र सौरभ शर्मा के पिता केवल शर्मा ने बताया कि सौरभ ग्यारह जनवरी की सुबह अपने घर से बाहर निकला था। कुछ देर तक उसके नहीं लौटने के बाद परिजनों ने सोचा कि वह आसपास ही कहीं होगा। स्कूल में छुट्टियां होने के कारण कहीं खेलने गया होगा। दोपहर तक उसके घर नही लौटने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई। अंत में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। सौरभ के पिता केवल के अनुसार बेटा कहीं ज्यादा बाहर नहीं जाता था। स्कूल जाता था और वहां से लौटने पर थोड़ा बहुत दुकान पर हाथ बटाता था। पुलिस ने सौरभ की तलाश शुरू कर दी है।