जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को 18 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत हो गई। घटना ठकराकोटे इलाके के पनासा गांव स्थित उसके घर में रविवार देर रात हुई।
विज्ञापन
युवती की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, युवती ने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।