फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग से श्रीनगर तक के रूट पर रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक के सुरक्षा बंदोबस्त पर मंथन शुरू कर हो गया है। एक दिन पहले ही जम्मू, सांबा व कठुआ रेंज के पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने यात्रा के बंदोबस्त पर बैठक की। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में भी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर यात्रा की सुरक्षा यकीनी बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। खासकर अनंतनाग से श्रीनगर तक के रूट पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के गुजरने से पहले पूरे रूट की गश्त होगी। वाहनों के गुजरते वक्त रूट के लिंक रोड पर सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी। ताकि कोई भी यात्रा के काफिलों में खलल न डाल सके। इस साल फरवरी के महीने में आतंकी पुलवामा जैसी घटना को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही पुलवामा की तरह ही पुलवामा की घटना के बाद ऐसे तीन प्रयास और किए गए, जिसमें आतंकियों को सफलता नहीं मिली। लेकिन सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। जो अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। सेना, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर रणनीति बनाने में जुटी है कि इस तरह की किसी भी घटना को नहीं होने दिया जाए। अनंतनाग से लेकर श्रीनगर तक के रूट में पुलवामा और कुलगाम जैसे जिले हैं, जहां आतंकियों का दबदबा है। ऐसे में इस रूट पर खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें